भागलपुर, अगस्त 28 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। विशिष्ट शिक्षकों की सर्विस बुक जिन शिक्षकों की है, उसकी सूची जारी करने की मांग राज्य प्रतिनिधि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सुनील कुमार गुप्ता ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से की है। उन्होंने बताया कि कई शिक्षकों की सर्विस बुक का पता नहीं लग पा रहा है कि वह कहां है, जिससे शिक्षक परेशान हैं। सूची जारी करने के बाद पता लग सकेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी। बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि 152 मूल सेवा पुस्तिकाएं हस्ताक्षर के लिए डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई हैं। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सभी का वितरण एक साथ कैंप लगाकर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...