मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से गायब शिक्षक की पत्नी नौ माह बाद उत्तराखंड में मिली। वह उत्तराखंड के ज्वालापुर थाना क्षेत्र के सराय चौक स्थित एक मकान में अपने पुरुष दोस्त के साथ रह रही थी। पुलिस महिला को लेकर मंगलवार को थाने पर पहुंची। पूछताछ के बाद केस की आईओ कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की कवायद में जुटी गई है।आईओ ने बताया कि महिला को इस बात की भनक लग गई थी कि उसे खोजने पुलिस आ रही है। इस कारण वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रही थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि महिला यूपी के अपने एक पुरुष दोस्त के साथ वहां रह रही थी। वह फरार हो गया है। महिला के पति मूलरूप से मधुबनी जिले के रहने वाला है। वह वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.