गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा शुक्रवार को 11वें गुरु दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यक्तिगत विकास एवं शैक्षणिक नेतृत्व पर बात करते हुए प्रो. शरद मिश्रा ने एक आदर्श शिक्षक की मूलभूत जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह ज्ञान के सृजनकर्ता, ज्ञान के प्रसारक और संस्थागत विकास में सक्रिय भागीदार होते हैं। कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रथम कर्तव्य है अनुसंधान के माध्यम से नए ज्ञान का निर्माण। दूसरा कर्तव्य है, इस ज्ञान को छात्रों तक पहुंचाकर समाज में बौद्धिक विकास और नवाचार को बढ़ावा देना। इसके अतिरिक्त शिक्षक की तृतीय जिम्मेदारी संस्थान की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में ...