कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी शिक्षक की बेटी ने सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उसे पोस्टल असिस्टेंट के पद पर केरल के जिला कुन्नूर में तैनाती मिलने के बाद घर पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। मोहल्ला तिवारियान निवासी शिक्षक शशिकांत सक्सेना की पुत्री नंदिनी सक्सेना ने मार्च 2025 की सीजीएल परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें सफलता मिलने पर उनका चयन पोस्टल असिस्टेंट के पद पर हुआ। चयन होने के बाद वह मंगलवार की दोपहर घर पहुंची। माता-पिता सहित समाज की महिलाओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। नंदिनी सक्सेना ने बताया कि सफलता की सबसे पहली सीढ़ी एकाग्रता है। कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हाईस्कूल वर्ष 2015 में सोनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.