फतेहपुर, जून 8 -- बिंदकी। रात में घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी हो गई। शिक्षक की खोजबीन के बाद भी बाइक का पता न चलने पर पड़ोसी का कैमरा खंगालने पर चोरी की पुष्टि हो गई। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी प्रवेश अवस्थी ललौली थाना के प्राथमिक विद्यालय उरौली में शिक्षक हैं। आधी रात शिक्षक के घर से बुलेट बाइक चोरी हो गई। सुबह जागने पर गाड़ी गायब देख स्तब्ध रह गए। घर के आसपास और गांव में खंगालने के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चल सका। जब पड़ोसी के घर का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो चोरी के संदेह की पुष्टि हो गई। शिक्षक ने पुलिस को जानकारी दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...