बगहा, मार्च 25 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता।तेलहुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय के साइंस शिक्षक ओम प्रकाश दुबेदी की पुत्री केतन राज ने इंटरमीडिएट (कला संकाय) में 437 अंक प्राप्त कर अपने गांव भरवा टोला गुरवलिया समेत जिला का नाम रौशन किया है। केतन राज संतरेसा उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेतिया की छात्रा हैं।उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है,जिससे उनके विद्यालय व परिवार में खुशी का माहौल है।छात्रा केतन राज तीन बहनों में दूसरी हैं।उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई मुख्य रूप से घर पर ही पिता ओम प्रकाश दुबेदी व माता रेनू देवी के मार्गदर्शन में हुई है।भविष्य में केतन राज यूपीपीसीएस की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.