मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पिटाई से बच्चे के कान का परदा फटने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने जांच का आदेश दिया है। आदेश के बाद डीपीओ स्थापना ने पारू बीईओ से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।पारू के मिडिल स्कूल हरपुर के खिलाफ शिकायत की गई है। आवेदिका संगीता देवी ने स्कूल के शिक्षक पर आरोप लगाया है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले जयवीर कुमार को बेरहमी से पीटा गया, जिस वजह से उसके कान का परदा फट गया। उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पारू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है। बिहार मानवाधिकार आयोग के संयुक्त सचिव महेश कुमार दास ने इसे लेकर डीईओ को पत्र लिखा है।मई 2025 का है मामलायह मामला मई 2025 का है। अभिभावक का कहना है कि मेरा बच्चा अब सुन नहीं पाता है। शिक्षक का खौफ ऐसा है कि उसने अब पढ़ाई भी छोड़ दी है। मेरे बेटे की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.