बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षक की पाती अभियान के तहत पोस्टकार्ड महा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ पदाधिकारी एवं काफी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। अभियान के तहत शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर आरटीई एक्ट 2009 एवं एनसीटीई अधिसूचना 2010 के पूर्व नियुक्त अध्यापकों पर टेट अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की है। स्पोर्ट स्टेडियम में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक बैठक में शामिल हुए। बैठक के माध्यम से शिक्षकों ने आरटीई एक्ट 2009 एवं एनसीटीई अधिसूचना 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को ल...