शिक्षक की पत्नी यूजीसी-नेट परीक्षा में सफल
बोकारो, अगस्त 31 -- जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उच्च विद्यालय, संडे बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार महतो की पत्नी नेहा प्रिया ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने शिक्षा विषय से परीक्षा दी थी। सफलता के साथ ही वह सहायक प्राध्यापक के पद के लिए तथा पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य घोषित की गयी हैं। नेहा प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय पति व ससुर के अलावा माता-पिता, शिक्षकों और परिजनों के सहयोग, मार्गदर्शन व आशीर्वाद को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.