सीतामढ़ी, मार्च 3 -- सीतामढ़ी। जिले के बैरगनिया प्रखंड के मरपा कोठी वित्तरहित संत टेरेसा माध्यमिक विद्यालय के युवा शिक्षक अरुण कुमार सिंह के असामयिक निधन पर उनके विद्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भूषण कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही श्री झा ने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मिल उन्हें सांत्वना दिया। श्री झा ने अपने निजी कोष से एक लाख रूपये का चेक सहायता के रूप में स्व. सिंह की धर्मपत्नी बेबी देवी को समर्पित किया। चेक प्राप्त कर उनकी आखे भर आयी। श्री झा ने बताया गया कि शिक्षक स्व. सिंह अत्यंत गरीब परिवार से थे तथा अपने परिवार के वे एक मात्र सदस्य थे जिनके ऊपर पूरा परिवार...