गोंडा, मई 11 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के भुतहाताल के पास से रविवार सायं करीब पांच बजे एक शिक्षक की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट लेने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग पुलिस भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने शिक्षक अजय कुमार शुक्ल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिक्षक अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक रविवार शाम लगभग पांच बजे उनकी पत्नी कुसुम शुक्ला अपनी सहेली गुडिया के साथ शापिंग के लिए विष्णुपुरी कालोनी से निकलकर जैसे ही भुतहा तालाब तिराहे के पास पहुँची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने कुसुम के ग...