बोकारो, जून 17 -- शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड़ निवासी मो सुभानी अंसारी ने गोमिया थाना में आवेदन देकर गोमिया बीआरसी में पदस्थापित बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) आशा देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत का विवरण आवेदन में सुभानी अंसारी ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात आशा देवी से हुई थी। बातचीत के दौरान आशा देवी ने उनकी भतीजी को शिक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले 2 लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि आशा देवी के कहने पर 21 जनवरी 2025 को उनके फोन पे नंबर पर पेटीएम के माध्यम से 50 हजार रुपये तथा 22 जनवरी 2025 को 20 हजार रुपये भेजे गए। इसके अलावा 1 लाख 20 हजार रुपये नकद राशि दी गई।

नौकरी ना मिलने का आरोप सुभानी अं...