शिक्षक की दो बेटियों ने सीटीईटी में लहराया परचम
पूर्णिया, अप्रैल 3 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।नगर परिषद क्षेत्र के कॉलेज चौक वार्ड संख्या-11 निवासी शिक्षक मो. मनसूर आलम की दोनों बेटियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी बड़ी पुत्री सानिया प्रवीण ने 150 में से 123 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। वहीं छोटी पुत्री खुशी प्रवीण ने भी 150 में से 112 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों छात्राओं ने इससे पहले भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में अपने विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बेटियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.