शिक्षक की जमानत अर्जी खारिज
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- जम्मू की एक विशेष एनआईए अदालत ने एक प्राइवेट स्कूल शिक्षक की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। उसे पांच साल से ज्यादा समय पहले डोडा-किश्तवाड़ इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को पनाह, खाना एवं अन्य मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष जज प्रेम सागर की अध्यक्षता वाली कोर्ट ने तनवीर अहमद मलिक की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों से पहली नजर में गैर-कानूनी और आतंकी गतिविधियों में उसकी कथित संलिप्तता का पता चलता है। अदालत ने यह चिंता भी जताई कि उसकी रिहाई से चल रहे ट्रायल पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इससे उसके गवाहों को प्रभावित करने की संभावना बन सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.