भागलपुर, अप्रैल 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज के मध्य विद्यालय मिरहट्टी में संसाधन तो हैं, लेकिन शिक्षक नहीं। जिसका खामियाजा सीधे 1084 बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। विद्यालय में 14 वर्ग कक्ष मौजूद हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए महज 7 शिक्षक ही बचे हैं। स्थिति गंभीर तब हो गई जब इन सात में से चार शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगा दिया गया है। अब केवल तीन शिक्षकों के भरोसे पूरे विधालय की पढ़ाई चल रही है।मामले को लेकर बीईओ को प्रधानाध्यापक दयानंद दास ने आवेदन दिया है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय में नामांकित 1084 बच्चों में से प्रतिदिन 750 से 800 बच्चे उपस्थित रहते हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में अनियमितताओं के विरोध में शिक्षक लेकिन शिक्षक कम होने के कारण कई कक्षाएं पूरी तरह खाली रह जाती हैं। इधर, अभिभावकों में भी नाराजगी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.