बरेली, सितम्बर 5 -- बहेड़ी। मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज मण्डनपुर और पंजाबी शाखाओं में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार ने कहा कि किसी भी आधुनिक तकनीकी से पढ़ाई कर लें, लेकिन यह माध्यम शिक्षक नहीं बन सकता। शिक्षक का स्थान समाज में कोई नहीं ले सकता। प्रबंधक एमएस गंगवार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होता है। उसे शिष्टाचारी और कर्तव्यपरायण होना चाहिए। मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर गंगवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों का आभार व्यक्त किया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वैभव स्वरूप ने कहा शिक्षक छात्रों में आत्मविश्वास जागृत करें। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के जयेंद्र गंगवार, गन्ना समिति डायरेक्टर शांति पाल गंगवार, जैल सिंह, प्रो पुष्पेन्द्र गंगवार, प्रशासिका आदे...