शिक्षक का सर्टिफिकेट मिला फर्जी, एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 18 -- हरसिद्धि, निसं। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला गांधी उच्च विद्यालय, हरसिद्धि से जुड़ा है, जहां कार्यरत शिक्षक अजित कुमार चौबे पर कार्रवाई की गई है। यह एफआईआर निगरानी विभाग, पटना के दारोगा रणविजय कुमार के आवेदन पर हरसिद्धि थाना में दर्ज की गई है। बताया जाता है कि शिक्षक अजित कुमार चौबे पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में उनकी बहाली जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक के रूप में हुई थी। बहाली के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की निगरानी विभाग द्वारा जांच की गई, जिसमें जोधपुर राष्ट्रीय विवि से निर्गत सर्टिफिकेट को फर्जी पाया गया। जांच में प्रमाणपत्र अवैध होने की पुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.