आरा, मई 18 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनुआं में प्रधानाध्यापक जगलाल चौधरी की सेवानिवृत्ति पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीईओ कुमार गौरव ने की, जबकि संचालन राजीव रंजन शर्मा ने किया। प्रधानाध्यापक जगलाल चौधरी ने अपने सेवाकाल में कुल 20 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में योगदान दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनुआं में उन्होंने 14 वर्षों तक अपनी सेवा दी। 31 मार्च को वे सेवानिवृत्त हो गए। समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय के विकास एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीईओ कुमार गौरव, बीआरपी रवीन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक...