गढ़वा, जून 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा घटहुआं में कार्यरत व चौबे मझिगांवा निवासी 51 वर्षीय सहायक अध्यापक अमरेश कुमार चौबे का निधन इलाज के दौरान सोमवार को वाराणसी में हो गयी। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मर्णकर्णिका घाट पर सोमवार की देर शाम कर दिया गया। अपने पिता को मुखाग्नि 12 वर्षीय पुत्र नैतिक चौबे ने दी। वह कुछ समय से मधुमेह रोग से ग्रसित थे। उनके विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों ने बताया कि जब वह 11 तारीख को स्कूल आये थे तो उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रहा था। उन्हें बार-बार चक्कर आ रहा था। उसके बाद वह किसी तरह अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाकर इलाज के लिए चले गए। परिजनों ने इलाज के लिए उनको बनारस लेकर गए। जहां पर उन्होंने सोमवार अपराह्न तीन बजे दिन अंतिम सांस ली।

अमरेश कुमार चौबे की सेवा अमरेश कुमार चौबे ने 16 जून 200...