चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय हुडांगदा में पिछले एक सप्ताह तक प्रतिनियुक्त शिक्षक अनुपस्थित रहे। जिस कारण विद्यालय के बच्चे स्कूल आते और मध्याह्न भोजन खाने के बाद वापस चले जाते थे। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रतिनियुक्त शिक्षक रामकृष्ण प्रधान का वेतन रोक दिया हैं। साथ ही सुमन रानी बांकिरा को 1 जुलाई से 31 जुलाई तक प्राथमिक विद्यालय हुडांगदा में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिनियुक्त शिक्षक रामकृष्ण प्रधान द्वारा आदेश का अवहेलना किया गया। जिसके आलोक में उनका वेतन रोक दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...