शिक्षक का मोबाइल छीनकर फरार
वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। मड़ौली चौराहा के पास सोमवार रात करीब 8 बजे मनोज द्विवेदी ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 20000 रुपए थी झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। वारदात इतनी अचानक हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना मडुवाडीह में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.