शिक्षक का नवाचार राज्य स्तरीय आइडिया बैंक के लिए चयनित
हरदोई, जुलाई 23 -- हरदोई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं के नवाचारों और बेस्ट प्रैक्टिसेस पर आधारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जनपद स्तर पर चयनित उत्कृष्ट नवाचारों को एससीईआरटी लखनऊ भेजा गया। वहां विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग और ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण के बाद प्रदेश के 75 जनपदों में से 28 नवाचारों का चयन किया। जिले के विकास खंड टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय हरीपुर ग्रंट के शिक्षक अभिषेक कुमार मिश्र का नवाचार चित्रात्मक मूल्यांकन प्रणाली : प्रेरणा और अधिगम का अभिनव संगम भी चयनित हुआ है। यह नवाचार विद्यार्थियों की कॉपियों को पूरे शैक्षिक सत्र के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने की प्रभावी व्यवस्था पर आधारित है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.