बेगुसराय, जनवरी 3 -- बीहट। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपराडीह के पूर्व प्रभारी एचएम सह वर्तमान में सहायक शिक्षक पिपरादेवस निवासी 43 वर्षीय मो. अकबर का निधन हर्ट अटैक की वजह से शुक्रवार की देर रात आवास पर हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। एचएम अनिल सिंह, शिक्षक नेता रवि कुमार, शिक्षक मो. कुद्दुश, बमबम कुमार, अमरदीप कुमार, सुबोध कुमार, अशोक सिंह, मो. रिजवान, महबूब आलम, विक्रम कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार समेत अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मृत शिक्षक के भाई मो. कबीर आलम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर बेगूसराय इलाज के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने ह्दयाघात से मौत होने की बात कही है। पूर्व में भी दो बार दिल का दौरा मो. अकबर को पड़ चुका था। (नि.सं....