जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। झारखंड में ट्रेजरी अनियमितता की जांच के चलते लाखों शिक्षकों व कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक गांगुली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि जांच के साथ-साथ वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से राशन, बच्चों की फीस और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। गांगुली ने कहा कि यदि वेतन में गड़बड़ी पाई जाए तो वसूली की जा सकती है, लेकिन अभी कर्मियों की परिवारिक स्थिति गंभीर है। यह भी पढ़ें- बीएसए कार्यालय में शिक्षकों का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पुतला दहन यह भी पढ़ें- फेडरेशन की पहल पर वेतन भुगतान प्रक्रिया में तेजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.