शिक्षक-कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
आरा, सितम्बर 12 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षक एवं कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति अब बायोमेट्रिक माध्यम से दर्ज कराना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक भवन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू की जानी है। निर्देश के अनुसार महाविद्यालय में शिक्षकों की प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे और कर्मचारियों की सात घंटे उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। महाविद्यालय प्रशासन को इसका नियमित अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय को शिक्षक एवं कर्मियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति का विवरण हर माह के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.