मैनपुरी, अगस्त 9 -- संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रविवार को एसबीएल जूनियर हाईस्कूल परिसर में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इस संकल्प सभा में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। सभा में एनपीएस/यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति देने तथा संविदा एवं मानदेय कर्मियों को नियमित करने सहित शिक्षक-कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ऐसे में देश और प्रदेश की सेवा कर रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन यदि शिक्षक-कर्मचारियों की मांगें नहीं म...