शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते : विनय
घाटशिला, जून 30 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पावरु के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें समारोह पूर्वक माल्यार्पण व उपहार देकर विदाई दी गई। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीईईओ विनय कुमार दुबे ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। शिक्षा का प्रसार आप जीवनपर्यंत कर सकते हैं। शिक्षा बांटने से ह्रास नहीं होता, बल्कि ज्ञान बढ़ता है। प्रमोद कुमार एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक के रूप में सफल व्यक्ति रहे। वहीं, प्रमोद कुमार ने कहा कि मैं भले ही सरकारी नियमानुसार सेवानिवृत्त हो चुका हूं लेकिन मैं इसके बाद भी शिक्षा को बढ़ावा दूंगा। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक को दी भावभीनी विदाई मैं इस विद्यालय को सहयोग करने हेतु हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मौके पर समाजसेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.