लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार कार्यालय के अधीन कार्यरत 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हुए कुल 18 शिक्षक व शिक्षिकाओं के सम्मान में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू मौजूद थे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ही उन्हें सेवानिवृति पावना का भुगतान भी किया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं। सेवानिवृति के बाद भी शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक बने रहते हैं। उन्होने कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र के निर्माता होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.