बेगुसराय, अप्रैल 2 -- मटिहानी। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। वे अपने अनुभवों के साथ नई पारी की शुरुआत करते हैं। मध्य विद्यालय बदलपुरा के प्रांगण में शिक्षक सुनील कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षक नेता उमेश सिंह ने ये बातें कहीं। मौके पर बीडीओ सदय कुमार, एचएम कंचन कुमारी, मुखिया आशा कुमारी, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार तथा ग्रामीण अभिभावक ललन प्रसाद सिंह, राम राघवेंद्र देव मुन्नन समेत पंकज कुमार, डॉ. सुदर्शन कुमार आदि ने विचार रखे। शिक्षकों एवं अतिथियों ने सुनील कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, श्याम किशोर झा, कुमुद रंजन, अनिल चौधरी, फुलेना चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...