सहरसा, अप्रैल 14 -- महिषी, एक संवाददाता।सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों के बावजूद झाड़ा पंचायत के सिसौना स्थित मध्य विद्यालय बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। वर्ग एक से आठ तक संचालित इस विद्यालय में कुल 449 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें करीब ढाई सौ बच्चे नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। विद्यालय में हेडमास्टर सहित मात्र चार शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन एक शिक्षक वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण प्रभावी रूप से केवल तीन शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में खासकर वर्ग छह से आठ तक के छात्रों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- मिडिल स्कूल खतुआहा के कई कमरे छत विहीन विद्यालय में चहारदीवारी का अभाव बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। खुले परिसर के कारण शिक्षक भी पढ़ाने के साथ-साथ बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.