शिक्षक और विद्यार्थी हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला का हिस्सा बने
अयोध्या, अप्रैल 16 -- अयोध्या, संवाददाता। नारी सशक्तीकरण के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवासीय परिसर एवं आईईटी संस्थान में शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान का शिक्षक और अधिकारी हिस्सा बने। गुरूवार को अवध विवि के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के समक्ष शिक्षक और अधिकारी तथा आईईटी परिसर में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में अधिकारियों, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार एवं राजभवन के निर्देश पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- साकेत महाविद्यालय में हुआ नारी शक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.