गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी संचालन, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी बीईईओ, बीपीओ और बीपीएम को नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नामांकित एवं अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का आधार एवं अपार आईडी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दि...