शिक्षक और छात्रों की माध्यमिक विद्यालयों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
गाजीपुर, जुलाई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था प्रभावी करने की कवायद शुरू हो गई है और इससे स्कूलों में समय से न आने वाले छात्रों और शिक्षकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू करते हुए डीआईओएस से हर माह रिपोर्ट मांगा है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे और सही से शिक्षण कार्य करें, जिससे शिक्षा का बेहतर माहौल बन सके। वहीं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी मिल सके। अब डीआईओएस प्रकाश सिंह ने पत्र जारी करते हुए हर विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिया है। सरकार विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई से जुड़े संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। शिक्षकों के विद्यालय में आने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.