भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के शिक्षक और कर्मचारी क्वार्टर में अवैध तरीके से रह रहे कर्मियों और शिक्षकों से क्वार्टर खाली कराया जाएगा। जिन कर्मियों और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति अवधि छह माह से ज्यादा हो गई है, उन्हें पहले तो नोटिस दिया जाएगा, यदि वे इसके बाद भी क्वार्टर नहीं छोड़ते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी तरीके से विवि आगे की प्रक्रिया करेगी। इसको लेकर शुक्रवार को प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने विवि पुलिस के साथ इसी मुद्दे पर चर्चा की। प्रॉक्टर ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...