शिक्षक और कर्मचारियों ने दिया धरना
गाजीपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारियों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह को मांगपत्र सौंपा गया। कर्मचारियों ने मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होने बताया कि शिक्षणेतर कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और बीमा कंपनियों के बीच विवाद के चलते कर्मचारियों को बीमा सुविधा का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: योग्य शिक्षणेत्तर कर्मियों को शिक्षक पद पर प्रोन्नति देने की उठाई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.