मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय कटारू में शनिवार को परीक्षाफल प्रकाशन सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह राजू ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को बेहतर संस्कार देने की अपील की। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि बच्चों के अंदर की इच्छा जाने बगैर शिक्षक सही शिक्षा नहीं दे सकते। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता समरेंद्र कुमार पवन ने कहा कि आज महामना ज्योतिबा फुले की जयंती है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका डॉ. ज्योति, कुमार शरद, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.