चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बष्टमपदा की शिक्षक पीपुन कुमारी और अभिभावक पुष्पा वोयपाई के बीच दो दिन पहले हुए नोंकझोंक के समाधान के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई। लेकिन बैठक में कोई फैसला नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत करने का निर्णय लिया। समस्या समाधान के लिए जबतक वरीय अधिकारी स्कूल नहीं पहुंचते हैं तब तक स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बष्टमपदा में दो दिन पहले गांव की पुष्पा वोयपाई दो बच्चों को लेकर स्कूल पहुंची थी। जिसमें एक बच्चे की उम्र करीब तीन साल थी। जिस कारण विद्यालय की शिक्षक पीपुन कुमारी ने पुष्पा वोयपाई को छोटे बच्चे को घर ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के ब...