सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र,संवाददाता। विधान परिषद में प्रतिपक्ष नेता शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्त विहिन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय एवं तदर्थ शिक्षकों का विनियमिती करण और राजकीय तथा एडेड शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षक एमएलसी की लोढ़ी सर्किट हाउस में शनिवार को हुई बैठक में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा करीब अस्सी प्रतिशत माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी वित्त विहिन शिक्षकों के कंधे पर है, फिर शिक्षक आज के व्यवस्था में दुर्दशा का शिकार है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या को मैने सदन में मजबूती से उठाया है। आगे भी शिक्षकों के हर हक की हर लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने जनपद के दर्जनों विद्यालयों का भ्रमण करते हुए शिक्षकों से मुलाकात किया, ग्रामोदय विद्यालय...