मथुरा, मार्च 25 -- आगरा खंड स्नातक विधायक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शिक्षक जनसंपर्क अभियान के तहत आगमन पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों व संविदा कर्मियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने की जानकारी देते हुए इसे लाभकारी बताया। साथ ही मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए बताया कि अब प्रति कॉपी पारिश्रमिक एक रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधाकर उपाध्याय, विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, बृजमोहन वशिष्ठ, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्य...