श्रावस्ती, मई 31 -- श्रावस्ती। संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा में तैनात सहायक शिक्षक आशुतोष कुमार को सीडर ब्रुक यूनिवर्सिटी अमेरिका ने हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। नई दिल्ली में पश्चिम विहार के होटल मैपल गोल्ड में 30 मई को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह उपाधि विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें लेखन कौशल व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम में वॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश, वस्तुविद अजय लूथरा, पूर्व सांसद दीप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...