सिमडेगा, अगस्त 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इसी क्रम में जिले के एसएस उच्च विद्यालय बांसजोर के विज्ञान शिक्षक आलोक कुमार सिन्हा का चयन प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस प्रशिक्षण के लिए पूरे झारखंड से केवल चार शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें आलोक कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कार्यशाला में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर दिया जोरप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के ...