हापुड़, जून 21 -- राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन एवं पीएम ई-विद्या चैनलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम का नियमित प्रसारण किया जाता है। इसके अंतर्गत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किए वीडियो व्याख्यान एवं ई-कंटेंट का प्रसारण कर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जाती है। इसी क्रम में शिक्षक अमित कुमार शर्मा को गणित विषय के ई-कंटेंट निर्माण एवं वीडियो लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए चयनित किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के नामांकन शुरू वर्तमान में उनक...