शिक्षक अमरेन्द्र को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान
आरा, अगस्त 9 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरा के शिक्षक अमरेन्द्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान के लिए 'महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डुमरांव में आयोजित शिक्षा आधारित सेमिनार में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास फैमिली क्लब एवं एक्टिव टीचर्स एंड स्टूडेंट्स फेसबुक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शिक्षक अमरेन्द्र कुमार विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ यूथ क्लब और इको क्लब का संचालन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में जुटे हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय में नामांकन और छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। सम्मान मिलने पर प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.