जहानाबाद, मई 10 -- कुर्था, निज संवाददाता। पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज एवं छात्राओं के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा कुर्था में एक जुलूस निकाला गया साथ ही बस स्टैंड कुर्था में नुकड़ सभा कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए जिला इंचार्ज गोविंदा कुमार ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों पर लाठी चार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अपराधियों की तरह मारपीट की गई तथा महिला अभ्यर्थियों के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों का व्यवहार बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह भी पढ़ें- पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय: गरीब दास उन्होंने बिहा...