जहानाबाद, मई 10 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शिक्षक बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवकों पर लाठी चार्ज के खिलाफ माले, इंकलाबी नौजवान सभा और आईसा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि शांति पूर्ण प्रदर्शन कर नौकरी मांगने वाले बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों बेरोजगार नौजवान घायल हुए। कुछ नौजवानों के हाथ पैर टूटे तथा गंभीर चोटें आई। साथ ही लड़कियों को भी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना की भाकपा माले, इंकलावी नौजवान सभा तथा आइसा ने कड़ी निंदा की है तथा दोषी पुलिस पर कार्रवाई एवं घायलों को संमुचित इलाज तथा गिरफ्तार छात्रों को वेशर्त रिहा की मांग की। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में माले का प्रदर्शन मु...