अररिया, मई 9 -- अररिया,निज संवाददाता शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को टीआरई 4.0 के अभ्यर्थियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। गैर सरकारी संगठन अररिया का मुद्दा के बैनर तले फैसल जावेद यासीन की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने बर्मा सेल कोसी पुल से चांदनी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व युवा शामिल थे। कैंडिल मार्च में शामिल अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।फैसल जावेद यासीन ने कहा कि लगभग दो वर्षों से बिहार सरकार व बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक बहाली बीपीएससी टीआरई 4.0 के विज्ञापन को लगातार टाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शहर में निकला कैंडल मार्च उन्होंने आरोप लगाया गया कि सरकार व आयोग कई बार विज्ञापन जा...