आरा, मई 14 -- आरा, निज प्रतिनिधि। छात्र संगठन आइसा के आह्वान पर पटना की सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों पर गत दिनों हुए बर्बर लाठीचार्ज और नीट परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ में राज्यव्यापी विरोध प्रतिवाद मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च आरा बस स्टैंड से निकाल कर नारेबाजी करते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सभा में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनसभा का संचालन सभा का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? आइसा जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बिहार में स्थाई बहाली की मांग कर रहे युवाओं को रोजगार देने की बजाय पु...