शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्थगित होने पर जताई नाराजगी
सासाराम, सितम्बर 1 -- कोचस, एसं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया स्थगित किए जाने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। अनुराग कुमार मंटू, आलोक कुमार और आयुष ने कहा कि सरकार को बेरोजगार युवाओं की परेशानी समझनी चाहिए। आयोग को जल्द नई तिथि घोषित कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती के तहत 32,328 रिक्त पदों को भरा जाना है। विदित हो कि टीआरई-4 शिक्षक भर्ती के लिए एक सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती आवेदन स्थगित, आएगा नया विज्ञापन; नई रिक्तियों के साथ फिर जारी होगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.