बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राज्य शिक्षा विभाग की ओर से दिसंबर माह के लिए माध्यमिक शिक्षा में अभिषेक बाजपेयी को टीचर ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन,नवाचार एवं विभिन्न आयामों के लिए प्राप्त हुआ है।स्वंय शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र एवं निदेशक के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है। अभिषेक बाजपेयी चनपटिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरवा में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। उन्हें प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र पाकर उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है। इससे और बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.