पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने और शिक्षण संस्थानों को मादक पदार्थों से मुक्त रखने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सतबरवा के राजकीयकृत सर्वोदय प्लस-2 उच्च विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी को विशेष जवादेही दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने अभिषेक कुमार तिवारी की कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए जिला सहायक नोडल पदाधिकारी (मादक पदार्थ) के पद पर मनोनीत किया है। डीइओ ने बताया कि अभिषेक कुमार तिवारी को जिले में संचालित होने वाले प्रहरी क्लब का जिला समन्वयक भी बनाया गया है। इस नियुक्ति का प्राथमिक उद्देश्य जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच मादक पदार्थों के घातक परिणामों के प्रति जागरू...